
4 से 7 अक्टूबर तक खेलभांठा मैदान में होगा प्रतिभाओं का संगम
सारंगढ़ । जिले को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रति. की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। 4 से 7 अक्टूबर तक सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में प्रदेश के पांचों संभाग बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा के 330 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रति. का शुभारंभ 4 अक्टूबर को होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्यअतिथि होंगे, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा अध्यक्षता करेंगे । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे विशिष्ट अतिथि होंगे। बालक – बालिका सॉफ्ट बॉल, 14 वर्ष बालक फुटबॉल और 17 वर्ष बालिका क्रिकेट स्पर्धा आयोजित होगी। प्रत्येक संभाग से 66 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी एवं नपा CMO को मैदान, आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। बाहर से आ रहे प्रशिक्षक व दलों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।



