
सारंगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाए हैं और पहली बार मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त कर चुके युवाओं का नाम जोड़ना है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और छूटे हुए मतदाताओं की जानकारी लेंगे। इस दौरान पात्र लोगों को फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से बीएलओ को सहयोग करें ।
मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक ECI-NET मोबाइल एप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने विशेष रूप से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।



