
सारंगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 20 से 29 सितंबर तक 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी की मौजूदगी में हुआ। सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों से मशरूम उत्पादन की तकनीक, लागत, आय और विपणन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि – प्रशिक्षण का उद्देश्य हुनर को आजीविका में बदलना है, केवल प्रमाण पत्र देना नहीं। प्रशिक्षण के बाद भी नियमित मार्गदर्शन दिया जाए व जरूरतमंदों को बैंक ऋण से जोड़ा जाए । प्रशिक्षण में वैज्ञानिक तकनीक, कम लागत में उत्पादन व बाजार प्रबंधन की जान कारी दी गई। इस अवसर पर एपीओ संजू पटेल, RSETI निदेशक रिपुसुदन यदु, संतोष शुक्ला, भोजराम यादव, अतुल मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद रहे।



