
सारंगढ़। गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विसर्जन की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक शर्मा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च व पेट्रोलिंग की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव, यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्रा पुलिस बल के साथ मुख्य चौक – चौराहों, पंडाल स्थलों एवं विसर्जन मार्गों पर भ्रमण करते रहे।
पुलिस ने कहा कि – 1 अक्टूबर को नगर के 20 से अधिक पंडालों की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन खाड़ाबन तालाब में होगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने, हादसा करने या पुरानी रंजिश निकालने वालों पर कड़ी नजर रहेगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर में अमन-शांति के साथ गजानन स्वामी का विसर्जन हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।



