छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

स्व.पवन केजरीवाल के पुण्य स्मृति में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिवीर में 430 मरीजों का हुआ परीक्षण और 50 मरीजो का हुआ अंग प्रत्यारोपण

सारंगढ़ :- नगर के प्रतिष्ठित नागरिक ,प्राख्यात ब्यवसायी अधिवक्ता एवं पूर्व एल्डरमेन स्व.पवन केजरीवाल के छठवी पुण्यतिथि के अवसर पर आज 29/09/2026 को सारंगढ केजरीवाल परिवार द्वारा रायगढ़ रोड स्थित गणेश राईस मिल परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं अंग प्रत्यारोपण शिवीर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 430 लोगों की स्वास्थ परीक्षण एवं 50 लोगो का अंग प्रत्यारोपण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाईयां भी वितरीत की गई।
यहां गौरतलब हो सारंगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक स्व.पवन केजरीवाल बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।उनका निधन कोरोना काल में छ: वर्ष पूर्व कोरोना बीमारी से हो गई थी।तब से उनके प्रत्येक पुण्यतिथि के अवसर पर केजरीवाल परिवार द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कराई जा रही हैं जिसमें दर्जनों नामदार विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम मौजूद रहते हैं और सैकड़ों व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच करते हैं और केजरीवाल परिवार की ओर से मुफ़्त मे मरीजों को दवाएं भी दी जाती है।जो स्व.पवन के पुण्यतिथी में महान पुण्य कर्म केजरीवाल परिवार द्वारा किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button