छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नवरात्र व दशहरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व सुगम यातायात सुनिश्चित करें – कलेक्टर

सारंगढ़। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व. पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, नपा के अधिकारी रहे।
कलेक्टर भोई ने आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को आपसी समन्वय से मैदानी स्तर पर समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। भोई कलेक्टर ने जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक विरासत माई नाथलदाई मंदिर में 11 से 19 तक आयोजित नव रात्र पर्व की तैयारी की समीक्षा की। ओडिशा सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण व आपात कालीन व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही सभी थाना-चौकी स्तर पें शांति समिति के बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए । 20 अक्टूबर सारंगढ़, सरसीवा, पेंड्रावन, कोसीर, बरमकेला,सरिया में आयोजित दशहरा एवं गढ़ विच्छेदन पर्व को लेकर भी सुरक्षा, प्रवेश- निकास व पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य रूप से कराने को कहा। एसपी श्री शर्मा ने बताया कि – डीजे संचालकों की बैठक लेकर नियमों की जानकारी दी गई है। वर्ष 25 में कोलाहल अधि. के तहत 5 प्रकरणों में कार्रवाई कर 7 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया, वहीं 26 में एक प्रकरण में 1 हजार जुर्माना कियें। बैठक में बताया गया कि जनवरी से अगस्त 2026 तक जिले में 147 सड़क दुर्घटनाओं में 82 लोगों की मृत्यु और 145 लोग घायल हुए हैं। कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार कार्य, संकेतक बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट और रोड मार्किंग दुरुस्त करने कहा। एसपी ने बताया कि 1 जनवरी से 31 अगस्त तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1,418 प्रकरणों में 16 लाख 80 हजार 400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है। 1 जनवरी से 27 सितंबर तक एनडीपीएस के तहत गांजा के 49 प्रकरणों में 98 आरोपियों से 1048 किलो गांजा (कीमत 1.90 करोड़) और 49 वाहन जब्त किए गए। कोरेक्स सिरप के 2 प्रकरणों में 178 नग सिरप जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button