
सारंगढ़ :- नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कृषि सेवा केन्द्र के संचालक श्री शांति सीता सेवा समिति (सारंगढ़)
के संचालक महेन्द्र अग्रवाल जी को विश्व
की प्रसिद्ध UPL कम्पनी जो कि कीटनाशक, फफूंदी नाशक एवं खरपतवार दवाइयों का निर्माण करती है इस कंपनी द्वारा 2025-26 में अच्छा व्यापार हेतु प्रोत्साहन स्वरूप यूरोप की यात्रा दी गई है।
महेन्द्र केजरीवाल पूरे छत्तीसगढ़ में
अकेले अधिकृत विक्रेता हैं जिनका चयन यूरोप यात्रा के लिये किया गया है।
UPL कम्पनी द्वारा यूरोप यात्रा के दरम्यान विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का भ्रमण करवाते हुए एवं नए उत्पादों की जानकारी दी जावेगी।क्षेत्र के कृषि दवाई व्यापारियों ने उनके मंगलमय यात्रा की कामना किये हैं।



