
बरमकेला। (कैट) छग की मांग पर सीबीडीटी ने ऑडिट मामलों में आयकर रिटर्न की समयसीमा बढ़ा दी है। कैट सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट की तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर और रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है।शर्मा ने कहा कि – राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन जितेंद्र दोशी और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से समयसीमा बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार किया गया। इससे व्यापारियों, करदाताओं और सीए को राहत मिलेगी।



