कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

सारंगढ़ । कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी मांगें और शिकायतें कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर समस्या सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। जन दर्शन में एसपी सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।जन दर्शन में मुक्तिधाम निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि, आवास राशि, पेंशन, राशन और राजस्व से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम कोठीखोल में मुक्तिधाम निर्माण, सुंदरगढ़ में मनरेगा मस्टर रोल में अनियमितता, कचौदा में पैतृक भूमि बंटवारे, पीपरदला में घास भूमि पें अतिक्रमण हटाने सहित किसान सम्मान निधि, वनअधिकार पट्टा, ट्राइसाइकिल, विधवा-वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड संशोधन और पीएम आवास की राशि अन्य खाते में जाने की शिकायतें रखी गईं। इस अवसर पर सीईओ जिपं ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम उमेश साहू, एसडीएम बिलाईगढ़ ऋचा सिंह, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



