छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रायपुर में 4 अक्टूबर को वैष्णव समाज का प्रांतीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वावधान में 4 अक्टूबर रविवार को प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शंकर नगर स्थित सिंधु सदन, बीटीआई ग्राउंड के सामने सुबह 11 बजे से होगा। महासभा के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य संगठन विस्तार व विवाह योग्य युवक – युवतियों के लिए मंच प्रदान करना है। इस दौरान रायपुर जिला, ब्लॉक, महानगर कमेटी तथा महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। परिचय सत्र के लिए अभिभावकों से सपरिवार उपस्थित होने की अपील की गई है। कार्यक्रम में प्रांतीय महिला अध्यक्ष लतारानी वैष्णव, सविता दास वैष्णव, कविता वैष्णव, मधु किशोरी वैष्णव, प्रांतीय अध्यक्ष भरतदास वैष्णव, पूरणदास वैष्णव, अशोक वैष्णव, प्रांतीय उपाध्यक्ष लखनदास वैष्णव, प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी नारायण वैष्णव, युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी, महासचिव तरुण वैष्णव सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button