छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बाढ़ प्रभावित ग्राम बरभाठा पहुंचीं जपं अध्यक्ष ममता राजीव सिंह

सारंगढ़। ग्रापं बरभाठा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जपं सारंगढ़ की अध्यक्ष ममता राजीव सिंह सोमवार को पहुंचीं । उनके साथ सभापति शशि कोमल पटेल, सभापति रोहित महिलाने और जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्रीवास मौजूद रहे। जनपद अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित खेतों में पहुंचकर जलमग्न खड़ी धान की फसल का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर नुकसान की जानकारी ली। खेतों में पानी भरने से धान की फसल खराब होने की चिंता किसानों में बनी हुई है।

इस दौरान ममता राजीव सिंह ने कहा कि – बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का उचित और निष्पक्ष आकलन कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने शासन- प्रशासन से मांग की कि- प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर धान के समर्थन मूल्य के आधार पर उचित मुआवजा और क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का न्यायोचित लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि – किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा और शीघ्र राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button