छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सच की आवाज दबाने की साजिश के खिलाफ फूटा गुस्सा, ABPSS ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*

सारंगढ़। पत्रकारों पर हो रहे चरित्र हनन और ट्रोलिंग के विरोध में अ.भा. पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति लिपि डीजीपी नवा रायपुर को भी भेजें । जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि – सच लिखने पर पत्रकारों के परिवार और निजी जीवन पर हमले किए जा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कलम पर पाबंदी लगाने वाले सुन लें, सच बिकेगा नहीं और कलम झुकेगी नहीं।
समिति ने तीन प्रमुख मांगें रखीं –
पत्रकारों को टारगेट करने वाले माफिया सिंडिकेट की उच्च स्तरीय जांच हो।
बेबाक पत्रकारिता करने वालों को सुरक्षा गारंटी दी जाए। सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव धमकी देने वालों पर कार्रवाई हो। बिलासपुर में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में भी इसी मामले में ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा से हस्तक्षेप की मांग की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष पिंग्धवज खांडेकर, ब्लाक अध्यक्ष समीप अनंत, युवराज निराला, गुलशन लहरे, शंभू पटेल, तुलसीदास महंत, संतोषी तेंदुलकर सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button