छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

तुर्की तालाब में चला सफाई अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत नपा ने की तालाब एवं गार्डन की सफाई

सारंगढ़। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर के तुर्की तालाब एवं गार्डन परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सीएमओ सूरज सिदार के नेतृत्व में नपा के सफाई कामगारों एवं कर्मचारियों ने तालाब परिसर में साफ-सफाई करते हुए गंदगी, कचरा एवं आसपास जमा अवशेषों को हटाया । सफाई अभियान में नपा कर्मचारियों के साथ पूर्व पार्षद मनोज जायसवाल, पू. पार्षद अविनाश पुरी गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई । जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस दौरान तालाब परिसर एवं गार्डन की स्वच्छता के साथ आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया गया। सीएमओ सूरज सिदार ने कहा कि – स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण के लिए सफाई अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर के प्रमुख तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि – शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल नपा की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं । तुर्की तालाब में हुए इस सफाई अभियान से स्थानीय नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश गया।नपा द्वारा तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई की पहल को नागरिकों ने भी सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button