
भटगांव। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशन में आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिपं सदस्य शिव कुमारीअनिल साहू, दीप्ति खांडेकर, बीडीसी अंजू रात्रे व सुनीति साहू पार्षद सरिता बघेल, मंडलाध्यक्ष धीरज सिंह, महा मंत्री श्यामलाल साहू, नपं अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, एल्डर मैन तुलसीराम आदित्य, रविंद्र सिंह बनाफर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिवकुमारी साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं माताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के माध्यम से बच्चों, माताओं और परिवारों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। लाभार्थी माताओं ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।



