छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साइबर जागृति अभियान के सातवें चरण में लगेगी साइबर चौपाल

सारंगढ़। छगपुलिस के निर्देश पर जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सातवें चरण में 27 सितं. से 2 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस सप्ताह की थीम गांधी जयंती को समर्पित है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के 68 स्थान पर जागरूकता शिविर आयोजित कर 7150 से अधिक लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। शिविर थाना,चौकी स्कूल – कॉलेज एवं हाट – बाजारों में लगाए गए। पुलिस ने बताया कि – साइबर ठग फर्जी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हैं, के वाई सी अपडेट के नाम पर ओटीपी व यूपीआई पिन मांगते हैं तथा लॉटरी, इनाम और नौकरी का लालच देकर ठगी करते हैं। बचाव के लिए ओ टी पी-पिन किसी से साझा न करें, धमकी भरे कॉल से घबराएं नहीं और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें। ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्प लाइन 1930 पर कॉल करें, http:// cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की अपील – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button