छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*बाढ़ पीड़ितों से मिलने 5 घंटे भ्रमण के बाद गीले कपड़ों में ही ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम में पहुंचे संजय पांडे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ किया था सरिया के पारथ-ठेगाकोट नदीगांव क्षेत्र का दौरा*

सारंगढ़-बिलाईगढ़। :- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजस स्कूल सारंगढ़ में आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम में एक प्रेरणादायी नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय* बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद *गीले कपड़ों में ही* कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

दरअसल, श्री पाण्डेय आज प्रदेश के *वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी* के साथ सरिया क्षेत्र के *पारथ, ठेगाकोट ,नदीगांव के बाढ़ प्रभावित गांवों* में बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए हुए थे। भारी बारिश और नदी उफान के बीच लगभग *पांच घंटे तक लगातार भ्रमण और राहत कार्यों का जायजा* लेने के बाद वे सीधे सेजस स्कूल सारंगढ़ में आयोजित ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम में सहभागिता करने पहुंचे।

कपड़े पूरी तरह गीले होने के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जिसकी सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सराहना की।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सौम्या ठाकुर, शास. उमावि हरदी की प्राचार्य श्रीमती विभावरी सिंह ठाकुर, राजेश देवांगन, मुकेश पटेल, तिवारी सर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषा प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने उद्बोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि “शिक्षक किसी भी देश के भविष्य के निर्माता होते हैं। सेवा और समर्पण ही सच्ची शिक्षा है।” उन्होंने बाढ़ जैसी आपदा में भी शिक्षा और सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने वाले शिक्षकों की सराहना की।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी शिक्षिकाएं छत्तीसगढ़ी परिधान एवं छत्तीसगढ़ी आभूषण में थीं, जो छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रही थीं।

बाढ़ पीड़ितों की सेवा के बाद भी शिक्षा के कार्यक्रम को समय देना, इससे श्री पाण्डेय जी की संवेदनशीलता दिखती ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button