
सारंगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में नेत्र, दंत, मानसिक स्वास्थ्य, बीपी-शुगर जांच, डिजिटल एक्स-रे, टीकाकरण, HPV वैक्सीन, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा अंगदान-रक्तदान पंजीयन की सुविधाएं दी गईं। अब तक 190 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया। कुष्ठ रोगियों को MCR चप्पल एवं सेल्फ केयर किट, टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया।
कुसुम बसंत ने बताया कि महिला कोष से 1 लाख के ऋण से टेलरिंग शुरू की व महतारी वंदन की बचत से बेटी हेमा बसंत को मार्शल आर्ट अकादमी में प्रवेश दिलाया, जिसने 2 राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
संजना साहू ने 7 माह की राशि से कपड़ा व्यवसाय शुरू कर स्कूटी से गांव-गांव बिक्री कर रही हैंकौशल्या ने बताया कि – आंगनबाड़ी से रेडी- टू-ईट, टीकाकरण मिलता है, महतारी वंदन राशि बच्चे के पोषण में उपयोग करती हैं। जन प्रतिनिधियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण कर सुविधाओं की सराहना की। इस
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष जालान, नगर अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, पू. नगराध्यक्ष रामनारायण देवांगन, बीएमओ डॉ. शशिकुमार जायसवाल, डॉ. कविता बंजारे, डीपीएम दीपक धार, सीएमओ मजीद खान सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



