
सारंगढ़। रायगढ़ रोड साहनी मोहल्ला निवासी चलने में असमर्थ बीमार वृद्ध महिला की सेवा के लिए समाजसेवी सतीश यादव ने हाथ बढ़ाया है। सेवा भारती के माध्यम से महिला के उपचार के लिए आर्थिक सहायता एवं एक माह के राशन की व्यवस्था की गई है। सेवा भारती की वृद्ध सहायता सेवा समूह और सामुदायिक सेवा केंद्र द्वारा बुजुर्गों को वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य देखभाल और अकेलापन दूर करने के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सेवा भारती द्वारा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन एवं आवास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। बरसात के मौसम में झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे समय में संस्था द्वारा राहत कार्य जारी है।



