कंठीपाली में सात दिवसीय अखंड राम सप्ताह में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक

बरमकेला। विकास खंड बरमकेला के ग्राम कंठीपाली में चल रहे सात दिवसीय अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में जिपं सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक शामिल हुईं। ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। डॉ. नायक ने जगन्नाथ मंदिर में विधि – विधान से पूजा – अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मंदिर परिसर में संकीर्तन मंडलियों द्वारा जय-जय राम सीताराम, राधे श्याम सीताराम का गायन जारी था। डॉ. नायक भक्तों के बीच बैठकर राम नाम जाप में सह भागी बनीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए प्रसाद व महाभंडारे की व्यवस्था की गई थी। डॉ. नायक ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की और कहा कि – ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, एकता और आध्यात्मिक चेतना मजबूत होती है। सरपंच फूलकुमारी पटेल, सेवकराम पटेल, पद्मन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्त उपस्थित रहे।



