छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ थीम पर हुई रंगोली प्रतियोगिता

सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ भाव को जन भागीदारी से जोड़ते हुए शा. लो. प्रसाद पांडे स्ना. महाविद्यालय, सारंगढ़ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रीय भावना, जन कल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को दर्शाती आकर्षक रंगोलियां सजाईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च शिक्षा विभाग को नोडल बनाकर रंगोली राष्ट्र गति विधि आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना और जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय पांडे जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, अरविंद हरिप्रिया सहित नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता प्र. संगीता निषाद एवं समूह द्वितीय गौरी एवं समूह, तृतीय पुष्पां जलि चंद्रा व समूह और यशोदा यादव (संयुक्त) निर्णायक के रूप में डीपीएस. पैकरा, सुश्री प्रिया पाटले व श्रीमती हेमलता सिदार रहे। कार्य क्रम प्राचार्य डॉ. एलएस.पटेल के निर्देशन में विकास खंड नोडल यूआर पटेल, सहा. नोडल मुकेश पटेल एवं महेश्वर दास वैष्णव के संचालन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button