छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साइबर जागृति अभियान के तहत आज 84 स्थानों पर पहुंची पुलिस, 5931 नागरिकों को किया सतर्क

सारंगढ़।छग पुलिस के निर्देश पर जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत आज जिले के 84 स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए गए, जिसमें 5931 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के छठे सप्ताह (20 से 26 सितंबर) में पुलिस ने तीन मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया – फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से ठगी, सरकारी अफसर बनकर फ्रॉड और निजी जानकारी को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के उपाय।

ठग परिचित की फोटो से नकली प्रोफाइल बनाकर इमरजेंसी बताकर पैसे मांगते हैं। पैसे भेजने से पहले सीधे फोन पर पुष्टि करें। सरकारी अफसर बनकर धमकी फर्जी आईडी से जुर्माने या कार्रवाई का डर दिखाया जाता है। घबराने के बजाय संबंधित विभाग से पुष्टि करें। निजी जान कारी सार्वजनिक करना घर का पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता सोशल मीडिया पर कभी शेयर न करें।
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें व cybercrime. gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिका. दर्ज कराएं। शिका. जितनी जल्दी होगी, पैसा वापस मिलने के चांस उतनी अधिक रहेगी। सारंगढ़ – बिलाईगढ़ पुलिस ने अपील की है – अनजान लोगों पर भरोसा न करें, बहकावे में पैसे ट्रांसफर न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button