छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मां की स्मृति में खाद्य सचिव शुक्ला द्वारा अक्षय वट बृक्ष का रोपण

सारंगढ़ । पितृपक्ष के प्रथम संध्या पूर्णमासी के पावन अवसर पर ग्राम उलखर (सारंगढ़) निवासी मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती ऐश्वर्या शुक्ला धर्मपत्नी श्री मोहन लाल शुक्ला की पुण्य स्मृति में अक्षय वट का रोपण किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन की खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अंजू जितेंद्र शुक्ला IAS ने अपने परिवार की श्रीमती कामाक्षी निरेंद्र शुक्ला के साथ मां नाथल दाई धाम परिसर में विधि-विधान से अक्षय वट का रोपण किया। यह रोपण मातृ स्मृति को चिरस्थायी बनाने व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया । इस अवसर पर ग्रापं टिमरलगा की सरपंच श्रीमती अनुपमा पटेल, अभियंता दिनेश नायक, क्रेशर संघ के प्रतिनिधि प्रखर यादव सहित स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम वृक्षा रोपण के दौरान श्री मोहन लाल शुक्ला ने कहा कि- शास्त्रों में कहा गया है कि – एक वृक्ष लगाना सौ पुत्रों के पुण्य के समान है। अक्षय वट सनातन परंपरा में अक्षय पुण्य और दीर्घायु का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।
परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती ऐश्वर्या शुक्ला एक धर्मपरायण व सेवा भावी महिला थीं और उनकी स्मृति में लगाया गया यह वट वृक्ष सदैव उनकी यादों को जीवंत रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button