
बिलाईगढ़ । जिला अध्यक्ष सेवादल इंद्रभूषण पड़वार के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष मिशन बंजारे के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस सेवादल बिलाईगढ़ की अहम बैठक पवनी में सम्पन्न हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार संगठन की मजबूती को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव छत्रसाल साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेमीचंद केशरवानी, जिला कांग्रेस महामंत्री नीतीश बंजारे, कांग्रेस नेत्री लता जाटवर, मीना बंजारे, विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुर्रे, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस अप्पू नवरंग, अधिवक्ता फिरित राम खटकर, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस राकेश मानिकपुरी, पार्षद प्रतिनिधि जावेद खान, सेवादल जिला महामंत्री युगल किशोर साहू, जिला महासचिव युवा कांग्रेस अमृत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष NSUI सरसीवा प्रियांशु जांगड़े, पार्षद राम गोपाल साहू, नगरदा मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, पुरगांव मंडल अध्यक्ष अरविंद मनहर, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष रेशम अजय, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सालिक साहू, शहर अध्यक्ष मनोज साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण पड़वार ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि – आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की रीति- नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।



