छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कोतरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान

सारंगढ़। ग्रापं कोतरी में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया और पंचायत को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे,भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,वरिष्ठभाजपा नेता जगन्नाथ , भुवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, हरिनाथ खूंटे, भरत जाटवर, देवेंद्र रात्रे, सौरभ सिंह, कुमार टंडन, घनश्याम साहू, रामेश्वर पुरी गोस्वामी सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि – स्वच्छता ही सेवा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। गांव स्वच्छ रहेगा तो लोग स्वस्थ रहेंगे। सभी को अपने घर, आंगन, गली – मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान श्रमदान कर गांव की साफ – सफाई भी की गई। कार्यक्रम में ग्रापं सरपंच, पंच गण, ग्रामवासी एवं भाजपाई कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button