छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

स्व.पवन केजरीवाल की 6 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 29 सितंबर को

सारंगढ़ । स्व. श्री पवन केजरीवाल जी की 6 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की उपस्थिति में यह शिविर सम्पन्न होगा। कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हेतु अंग का माप 26 सितंबर को लिया जाएगा। शिविर में डॉ.सतीश सूर्यवंशी (कार्डियोलॉजी), डॉ. आकाश गर्ग (गैस्ट्रो), डॉ. राहुल प्रताप प्रजापति, डॉ. भुवन शर्मा (न्यूरोलॉजी), डॉ. करन सराफ (नेफ्रोलॉजी), डॉ. प्रशांत अग्रवाल (ऑर्थोपेडिक), प्रोफे. डॉ. अनिमेष चौधरी, डॉ. आंचल अग्रवाल, डॉ. कुंवर किशोर सिंह (बाल रोग), डॉ. ज़ील सेठ अग्रवाल, डॉ. अनुप अग्रवाल (ईएनटी), डॉ. रूपेश पटेल (ऑर्थो), डॉ. देवेन्द्र चन्द्रा (दंत रोग), डॉ. नवीन कुमार जैन (कैंसर रोग) सहित नेत्र व चर्म रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।

आयोजकों ने बताया कि कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 26,27,28 एवं 29 सितंबर 2026 को सुबह 10 से 04 बजे तक चलेगा। मरीजों के लिए निःशुल्क दवाइयों की व्यवस्था है, मरीज अपना पुराना रिपोर्ट साथ लाएं। शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। मुख्य स्वास्थ्य शिविर दिनांक 29 सितंबर 26 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक स्थान शिवा इन लॉज रायगढ़ रोड, सारंगढ़ गणेश राईस मिल परिसर में आयोजित होगा। अग्रिम पंजीयन हेतु माँ दुर्गा मेडिकल, पोस्ट ऑफिस के पास, सारंगढ़ Mo. 92326-47473 पर संपर्क करें। आयोजक – केजरीवाल परिवार, सारंगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button