
सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी का अभियान है, इसकी सफलता में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने अभियान के तहत होने वाली आगामी गतिविधियों और जिले में पहली बार आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम की जानकारी दी।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से अंगदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने और जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान जैसे सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से एचपीवी वैक्सीन के प्रति जनजागरूकता फैलाने और पात्र हितग्राहियों तक सही जानकारी पहुंचाने में सहयोग करने को कहा है ।
उन्होंने कहा कि – सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जा रहा है। सभी संगठनों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, समाज कल्याण विभाग से विनय तिवारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



