छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिक्षाविद् रामलाल बरिहा नहीं रहे

सारंगढ़ । अंचल के वरिष्ठ शिक्षाविद, साहित्यकार और समाजसेवी राम लाल बरिहा का निधन हो गया। 74 वर्षीय बरिहा जी पिछले कुछ वर्षों से लकवाग्रस्त होने के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से बिंझवार समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।राम लाल बिंझवार समाज सारंगढ़ राज के वरिष्ठ समाज सेवी व पूर्व सभापति रहे। वे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर कनकबीरा के मंदिर निर्माण कर्ता के रूप में भी जाने जाते थे शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान रहा। समाज के अग्रज के रूप में उन्होंने हमेशा समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। बरिहा जी को उनके गृह ग्राम बैगीनडीह सालर में अंतिम दाह संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, परिजन, ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामलाल बरिहा का जाना सिर्फ समाज ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है । बिंझवार समाज सारंगढ़ राज के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button