छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छग शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय महिला सम्मेलन महासमुंद में संपंन

सारंगढ़। छग शिक्षक संघ का प्रांतीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह महासमुंद में भव्य रूप से आयोजित हुआ।इसमें सारंगढ़ -बिलाईगढ़ की सक्रिय सहभागिता रही। जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू व सचिव योगेंद्र पड़वार के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाएं, शिक्षकपदाधिकारी शामिल हुए, प्रांतीय संभागीय व सभी 33 जिलों के पदाधिकारियों सहित लगभग 1600 शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया । इस सम्मेलन में महिला शिक्षकों की भूमिका, परिवार से राष्ट्र निर्माण, शिक्षा की चुनौतियां, संस्कार व भारतीय संस्कृति के व्यावहारिक क्रियान्वयन पर गहन चिंतन-मंथन किया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर ने शिक्षा मंत्री के समक्ष शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए पत्र सौंपा।शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राज्यपाल, राष्ट्रपति पुरस्कृत व सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित सभी महिला शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि बताते हुए शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का आह्वान किया। मंत्री ने शिक्षक संघ द्वारा उठाई गई समस्या का सहानुभूति के साथ शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सत्यनारायण साहू, बुद्धेश्वर कश्यप, विनोद भैना, मूलचंद देवांगन, गौरीशंकर कर्ष, कमलेश्वर साहू, दीपक पटेल, रामेश्वर साहू, छाया साहू, पुष्पा साहू, सीमा पांडेय, नमिता तिवारी, तेजेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button