
सारंगढ़। क्षेत्र में फ्लाई ऐश ओवर लोड वाहनों के संचालन व सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद खनिज विभाग ने कार्रवाई की है । विभाग की टीम ने फ्लाई ऐश लोड दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है।भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क खराब होने के साथ ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीण ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला बार बार उठने के बाद विभाग ने दो हाईवा जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि – क्या अन्य फ्लाई ऐश वाहनों की भी नियमित जांच होगी ग्रामीणों ने मांग की है कि – फ्लाईऐश परिवहन में नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए ओवर लोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जाए, ताकि – सड़क सुधरे, आम लोगों, स्कूली बच्चों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो सके।



