
सारंगढ़। छगपुलिस के निर्देश पर जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। छठे सप्ताह में पुलिस का फोकस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, सरकारी विभागों के नाम पर फर्जीवाड़ा एवं डेटा सुरक्षा पें रहा, जिले में कुल 61 स्थानों पर शिविर लगाकर 5295 लोगों को जागरूक किया गया। सभी थानों, चौकियों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों में शिविर लगाए गए। लोगों को बताया गया कि ठग परिचित के नाम- फोटो से फेंक आईडी बनाकर इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांगते हैं। पैसे भेजने से पहले फोन पें पुष्टि जरूर करें। सरकारी विभाग के नाम से फर्जी मैसेज पर आंख बंद कर भरोसा न करें। अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें।अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें, खाता खाली हो सकता है। मजबूत पासवर्ड बनाएं, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर पासवर्ड न रखें। पब्लिक फ्री वाई- फाई पर बैंकिंग या UPI पेमेंट न करें।ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें, जितनी जल्दी शिकायत करेंगे पैसे वापस मिलने की उम्मीद उतनी अधिक है। http:// cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। चैट के स्क्रीनशॉट, नंबर, ट्रांजैक्शन की जान कारी सुरक्षित रख कर बैंक को सूचित कर खाता ब्लॉक कराएं। पुलिस ने अपील की है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।



