सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण – सारंगढ़ के श्री रमाशंकर साहू और श्रीमती गुणवती साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026

सारंगढ़ :- राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री हरिवंश मिश्र, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 , ऑडिटोरियम नगर निगम रायगढ़ में आयोजित किया गया। इस समारोह में श्री रमाशंकर साहू, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह और श्रीमती गुणवती साहू,शासकीय प्राथमिक शाला खैरहा को उनके शिक्षा व समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पूर्णानंद मिश्र जी , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ब्रेथवेट बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी बी बी जे भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार), विशिष्ट अतिथि श्री गुणनिधि सतपथी शिक्षा विद रायगढ़ एवं श्री संजय अग्रवाल जी ,शिक्षा विद ,संस्थापक एन आर स्टील रायगढ़ की अध्यक्षता में विभिन्न प्रांत एवं जिलों से आए शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य,शैक्षिक नवाचार एवं समाज सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इन्होंने ने कहा – यह सम्मान केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व की बात है , इन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों को दिया। इनके द्वारा बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करने के लिए प्रिंट रीच वातावरण, पालक संपर्क और बच्चों के व्यक्तिगत रुचि, बालिका शिक्षा , एक पेड़ मां के नाम प्रत्येक घर में एक पेड़ लगाने,सामाजिक जागरूकता ,के प्रति विशेष ध्यान दिया जाता है।



