छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिक्षिका बृन्दा साहू को हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सारंगढ़ । नगर स्थित शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कार्यरत शिक्षिका बृन्दावती साहू को शिक्षा में उत्कृष्ट, नवाचारी और सराहनीय कार्यों के लिए स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक अंजोर भारत ईकाई छत्तीसगढ़ के बैनर तले 19 सितंबर को नगर निगम रायगढ़ के सभागार में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्रही, अध्यक्षता संजय अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि गुणनिधी सतपथी और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्र के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिक्षिका की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके नवाचारों को सम्मान के योग्य माना गया। इसी कार्यक्रम में सारंगढ़ क्षेत्र के शिक्षक रमाशंकर साहू और श्रीमती गुणवती साहू भी स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button