छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिना लाइसेंस कीट नाशक विक्रय पर कार्रवाई, भंडारित स्टॉक जब्त

सारंगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने और अनधिकृत विक्रय पर नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में विकासखंड बिलाईगढ़ में संस्थानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम बेंगपाली में देवेन्द्र साहू द्वारा बिना वैध अनुज्ञप्ति के कीटनाशक विक्रय की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जांच में बिना लाइसेंस विक्रय करते पाए जाने पर भंडारित कीटनाशकों को नियमानुसार जब्त कर संबंधित व्यक्ति के सुपुर्द किया गया। टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए कीटनाशक के नमूने भी लिए, जिन्हें अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशक खरीदें और बिल अवश्य लें। विभाग द्वारा जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता और विक्रय व्यवस्था की नियमित निगरानी जारी है। कार्रवाई के दौरान जिला निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी उमेंद्र साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीनानाथ साहू, मायाराम जोल्हे और बीटीएम प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button