छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साइबर जागृति अभियान 62 शिविरों में 4513 से अधिक लोग हुए जागरूक

सारंगढ़ । छग पुलिस के निर्देश पर जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहे साइबर जागृति अभियान के पांचवें सप्ताह में पुलिस ने विशेष उपलब्धि हासिल की। 13 से 19 सितंबर के बीच थानों,चौकी, गांवों, स्कूल,कॉलेज, हाट, बाजारों सहित कुल 62 स्थानों पर शिविर लगाकर 4513 से अधिक लोगों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। इस सप्ताह असंगठित क्षेत्र के युवाओं व श्रमिकों को फोकस किया गया। पुलिस ने बताया कि – ठग फर्जी नियुक्ति पत्र, लोन ऐप, OTP, QR कोड, UPI एवं KYC के नाम पर ठगी कर रहे हैं। नकली लेटरहेड पर नौकरी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस मांगी जाती है, तो लोन ऐप मोबाइल का डेटा चुराकर ब्लैकमेल करते हैं। पैसा पाने के लिए QR स्कैन, PIN की जरूरत नहीं होती।

पुलिस ने अपील की है कि OTP, PIN, पासवर्ड किसी को न बताएं, अनजान लिंक या APK पर क्लिक न करें, लोन ऐप को कॉन्टैक्ट-गैलरी की अनुमति न दें। नौकरी का ऑफर मिलने पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें। रोजगार के लिए रोजगार कार्यालय पोर्टल, कौशल उन्नयन योजना, रोजगार मेलों और श्रम विभाग के शिविरों जैसे सरकारी माध्यम ही अपनाएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें, http:// cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, लेनदेन के स्क्रीनशॉट, मैसेज संभालकर रखें एवं बैंक को सूचना दे कर खाता ब्लॉक कराएं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस ने अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी को पैसे न भेजें और संदिग्ध गतिविधि पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button