छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मिशन शक्ति तहत 3 संविदा पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

सारंगढ़ । भारत सरकार के एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत सारंगढ़ जिले में जिला स्तरीय महि. सशक्तिकरण केंद्र हब के लिए स्वीकृत पदों पर भर्ती की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईटी असिस्टेंट के एक अनारक्षित पद के लिए मासिक वेतन 20,900 रूपए तथा वेतन मैट्रिक्स में लेवल-7, कार्यालय सहायक के एक अनारक्षित पद के लिए 18,420 रूपए मासिक वेतन तथा लेवल-6 और डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के एक अनारक्षित पद के लिए 14,200 रूपए मासिक वेतन तथा लेवल-4 निर्धारित है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्य. अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेलभाठा मैदान के पीछे, सारंगढ़, पिन 496445, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पते पर पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन निर्धारित तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी सूचना प्रकाशित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button