
सारंगढ़ :- सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में आगामी दिसंबर माह में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव का खुमार अब नगर में चढ़ती जा रही हैं यहां सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति मुक्त के लिये आरक्षित हो चुका है।
वार्डो के पार्षद पद का आरक्षण आगामी 28/9/2026 दिन सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में प्रातः 11:00 बजे आयोजित हैं इस संबंध में सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के निर्वाचन शाखा द्वारा आवश्यक सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों राजनीतिक दलो और के साथ ही मीडिया को भी दी गई है।



