छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छोटे-छोटे कदमों से मिलती हैं बड़ी सफलताएं – संजय पाण्डेय

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत शा. उ. मा. विद्यालय हरदी में चित्रकला कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बच्चों को शिक्षा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया बड़े बदलाव का आरंभ हमेशा छोटे-छोटे कदमों से होती है। निरंतर प्रयास, अनुशासन, आत्म विश्वास से बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं। पाण्डेय ने कहा कि – प्रत्येक बच्चे के भीतर कुछ अलग करने की क्षमता व प्रतिभा मौजूद है। जरूरत है उसे पहचानने और प्रोत्साहित करने के साथ सही अवसर देने की । बच्चों से नियमित अध्ययन के साथ खेल, रचनात्मक गति विधियों, तकनीकी ज्ञान में भी आगे बढ़ने का आह्वान कियें। सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि बच्चों के सपनों को अवसर देने का संकल्प है ।
उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करने की अपील की जहां आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियां किसी बच्चे की प्रतिभा के मार्ग में बाधा न बनें । प्राचार्य श्रीमती विभावरी ठाकुर और जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल ने संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने छात्रों को प्रेरित किया। इस
कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की और अपने सपनों के भारत को रचनात्मक और कल्पनाशील चित्र कला से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, प्राचार्य विभावरी ठाकुर, पीएम श्री स्कूल बरमकेला नरेश चौहान और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button