
सारंगढ़। विश्वकर्मा जन्मोत्सव के अवसर पर निशा स्टील में भंडारे का सफल आयोजन हुआ। संचालक हरी लाल यादव एवं पुत्र समाजसेवी सतीश यादव द्वारा जवाहर भवन के सामने रायपुर रोड में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी, खीर पुलाव का प्रसाद ग्रहण किया व ठंडई का आनंद लिया। सुबह बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा।समाज सेवी सतीश यादव ने बताया कि – यह भंडारा विगत दस वर्षों से अनवरत चल रहा है। प्रतिवर्ष हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह आयोजन भगवान को धन्यवाद देने के साथ गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करने का सामाजिक कार्य भी है।भंडारा एक निःस्वार्थ सेवा के रूप में किया जाने वाला सामुदायिक भोजन कार्यक्रम है, जिस का उद्देश्य धार्मिक, सामाजिक उद्देश्यों को पूरा करना है। इसका आयोजन शुभ अवसर, धार्मिक त्योहारों, उत्सवों व सामुदायिक कार्यक्रमों पर किया जाता है।



