पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने कहा नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन सेवा संकल्प के बजाए धोखा दिवस के रुप में मनाए

सारंगढ़ । जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी कांग्रेसी व नेताओं के द्वारा पत्रकार वार्ता आमंत्रित की जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि – पीएससी युवाओं के भविष्य से भाजपा खिलवाड़ कर रही है। इस
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने कहा कि भाजपा द्वारा मोदी के जन्मदिन और सत्ताधीश के रूप में उनके 25 वर्ष की सेवा को समर्पण के रूप में मनाया जाना है।यह सबसे बड़ा झूठ है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के कार्य काल विवादों और असफलता से भरे रहे है। मोदी के कार्यकाल को सेवा जतन के रूप में मनाना भाजपा का जनता से क्रूर मजाक है। भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान से दगाबाज दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवसअव्यवहारिक जीएसटी दिवस, जुमला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये क्यों कि – मोदी सरकार वादा किये थे 100 दिन में महंगाई कम होगा, नहीं हुआ ।हर साल 2 करोड़ रोजगार मिलेगा, नहीं मिला। हर घर तक नल, हर सिर पर छत, नहीं हो रहा। हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में सफर करेंगे, काला धन आयेगा, कालाधन वाले विदेश चले गये। पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के लोन राइट ऑफ किए गए । वहीं पीएससी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एक ही प्रश्न के सही और गलत उत्तर देने वाले को बराबर नंबर दिये गये, कहीं गलत जवाब वाले को ज्यादा नंबर दिया गया । पीएससी साक्षात्कार में 1:3 के नियम का पालन करे 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि – हम यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा आयोजित करायेंगे लेकिन पिछले दो बार से पीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियां हो रही है। 2024 की मुख्य परीक्षा में कापी जांचने में गड़बड़ी हुई है । प्रेस वार्ता में विधायक उत्तरी जांगडे, वरिष्ठ कां. नेता संजय दुबे, सूरज तिवारी, गनपत जांगडे, महामंत्री नीतिश बंजारे, नपा उपा. रामनाथ सिदार रवीन्द्र,राधेश्याम, रमेश खुंटे, किशोर निराला, सतीश श्रीवास, राजू यादव सहित अन्य कई कांग्रेसियों की उपस्थिति रही ।



