सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में रक्तदान शिविर, नागरिकों ने की बढ़-चढ़कर सहभागिता

सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिला अस्पताल सारंगढ़ सहित जिले के सामु.स्वा. केंद्रों में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारी,कर्मचारी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व नागरिकों ने उत्साह पूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में शिविर का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिपं. सीईओ ऋषिकेश तिवारी, सीएमएच ओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव व सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल व जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित शिविरों में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने रक्त दान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया व जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में भागीदारीसुनिश्चित की। शिविर में स्वा. विभाग की टीम ने रक्तदान के महत्व व आवश्यकता पर नागरिकों को जागरूक किया। नागरिकों से स्वस्थ व पात्र व्यक्तियों से स्वेच्छा से रक्तदान की अपील की गई। जिलेभर में दिखी जनभागीदारी ने सेवा संकल्प अभियान के सेवा, संवेदना व जनसहभागिता के भाव को मजबूत किया।



