
सारंगढ़ । एसपी सुनील शर्मा, एडिशनल एसपी धीरेन्द्र पटेल व एसडीओपी गोविन्द दीवान के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। म्यूल अकाउंट के माध्यम से ठगी की रकम का अवैध ट्रांजेक्शन कराने वाले 3 आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है, जांच में दिनेश बंजारे के खाते में एक वर्ष में 2,71,75,719 रु. से अधिक का संदिग्ध लेनदेन व विभिन्न राज्यों में 56 साइबर शिकायतें मिलीं । पूर्व में अनिलपटेल, दिनेश बंजारे व उत्तम बाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। 2000 मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण के बाद चन्द्रखुरी पुलगांव दुर्ग में दबिश देकर पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े । गिरफ्तार आरोपी चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की 23 वर्ष निवासी सोंडरा धरसींवा हाल कोलिहापुरी दुर्ग, देवा श्रीकांत चंद्राकर 31 वर्ष, योगेन्द्र चंद्राकर 32 वर्ष दोनों निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। पूछताछ में बताया मोबाइल में APK फाइल डाउन लोड कराकर सर्वर के माध्यम से अवैध ट्रांजेक्शन कराते व कमीशन लेते थे। आरोपियों से वर्ना कार CG-10- AQ- 7723 कीमत 6 लाख, 5 मोबाइल कीमत 1.50 लाख, एटीएम कार्ड व पासबुक जब्त की गई । आरोपियों को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक भंवर काटले, सोनसाय यादव, आरक्षक विमल जांगड़े, पुरुषोत्तम राठौर, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री की भूमिका रही।



