छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

आज जिला में सेवा संकल्प अभियान 17 को विशाल रक्तदान शिविर

सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत जन – स्वास्थ्य सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया है । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश व सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में शिविर 17 सितंबर 26 को जिला चिकित्सा. सारंगढ़, सामुदा. स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ और बरमकेला में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा । स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिविर का संदेश रक्तदान करें जीवन बचाएं सुरक्षितरक्त,जीवन सुरक्षित । सीएम एचओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने बताया कि- शिविर का उद्देश्य आपात कालीन स्थितियों व गंभीर मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है। एक छोटा सा रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। जिला प्रशासन ने युवाओं, नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की ।कलेक्टर ने भी रक्तदान को महा दान बताते हुए सभी से पुण्य कार्य से जुड़ने आह्वान किया । जिला चिकित्सालय में रक्तदान करने वाले दाताओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। मानवता की सेवा में योग दान देने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button