
आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने का आग्रह
सारंगढ़। विकास खंड अंतर्गत शास. प्राथमिक शाला दहिदा में सेवा संकल्प अभियान आशीर्वाद का दीया 17 सितंबर 26 की पूर्व तैयारी शुरू हो गई है। प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी की अगुवाई में तैयारी की जा रही है।
तैयारी में पालक, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व समुदाय के लोगों ने मिलकर सहभागिता की। शाला परिसर में अभियान को सफल बनाने हेतु योजना बनी प्रधान पाठक ने आग्रह किया कि – सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर अभियान को शत – प्रतिशत सफल बनाएं । सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। शाला में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। शिक्षकों व पालकों ने संकल्प लिया कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।



