छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा व बाइक जब्त, आरोपी जेल भेजा

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त एसपी धीरेन्द्र पटेल व एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। थाना भटगांव पुलिस ने वाहन चेकिंग में 2 किलोग्राम अवैध गांजा व मोटर साइकिल सहित कुल 1 लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त कर आरोपी अशोक श्रीवास (34 वर्ष) नि. आमाखोहा, थाना कसडोल, बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया।14 सितंबर 26 को थाना भटगांव के सामने मेन रोड पर चेकिंग के दौरान हीरो होंडा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 11 CF 3998 के हैंडल में टंगे सफेद प्लास्टिक थैले से 2 पैकेटों में 2 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से गांजा खरीदकर राजादेवरी, कसडोल, भटगांव मार्ग से डभरा क्षेत्र में खपाने की योजना बताई। पुलिस द्वारा गांजा के स्रोत व नेटवर्क पर एंड टू एंड कार्रवाई की जा रही है। आर्थिक सहायता स्रोतों की भी जांच हो रही है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button