
सारंगढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस व सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा काल पूर्ण होने पर उत्साह है। राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर संध्या घरों, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, यशस्वी जीवन की कामना की है। जन भागीदारी का संदेश देने के उद्देश्य से मंत्री वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से स्वयं मिट्टी के दीप खरीदे। इस दौरान उन्होंने वोकल फॉर लोकल के भाव को आत्मसात करते हुए माटी के शिल्पकारों को संबल दिया और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित किया। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जन कल्याण व अंतिम व्यक्ति के विकास को सर्वोच्च प्राथ. दी है। उनका 25 वर्षों का सेवाकाल त्याग,निष्ठा, संकल्प का उदाहरण है।उन के जन्म दिवस को सेवा व समर्पण के साथ मनाना हमारे लिए गर्व व प्रेरणा का विषय है। आम नागरिकों से आग्रह किया कि 17 सितंबर को हर परिवार कम से कम एक मिट्टी का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करे और इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बने। दीप प्रज्वलन से सेवा संकल्प अभियान को भी नई ऊर्जा मिलेगी।



