
सारंगढ़। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन सारंगढ़ के बाजू झरियापारा में श्री सिद्धि विनायक गणेश प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मंदिर का नवनिर्माण श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर सेवा समिति ने कराया है। मंदिर शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में विधायक उत्तरी जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य जजमान के रूप में सीताराम – प्रेमलता देवांगन, मोहन- नेहा बंजारे व सरिता गोपाल ने पूजा की । अनुष्ठान पंडित धर्मेश दुबे, रूपेश तिवारी एवं राघवेंद्र पांडेय द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए गए। समिति के प्रमुख कार्यकर्ता में वीरेंद्र निराला, अजय गोपाल, जितेंद्र गुप्ता, मोहन बंजारे, संजीव शर्मा, गोरा दास बैरागी, अविनाश पुरी गोस्वामी, नोहर सिदार, रमेश तिवारी आदि ने मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग दिया। सभी ने तन- मन- धन से कार्य कर मंदिर को भव्य रूप दिया।गणेश चतुर्थी पर प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। समिति ने सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आने वाले दिनों में यहां नियमित पूजा – अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।



