
सारंगढ़। हरि तालिका तीज के पावन अवसर पर जिपं सदस्य शिवा अनिल साहू के निवास पर श्रद्धा एवं आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर माता बहनों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख – समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखकर शाम को सामूहिक रूप से तीज पर्व की पूजा संपन्न की। पूजा के लिए श्रीमती शिवा साहू के निवास पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा स्थल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया।
शांम को माताओं बहनों ने पारंपरिक परिधान एवं सोलह श्रृंगार के साथ पूजा स्थल पर पहुंचकर पूजन सामग्री से विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने हरितालिका तीज की कथा का श्रवण किया और भगवान शिव-पार्वती से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की।पूजा के उपरांत उपस्थित महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं रात्रि में व्रत के जागरण के लिए भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। देर रात तक धार्मिक भजनों एवं शिव-पार्वती के जयकारों से वातावरण भक्ति मय बना रहा।
इस अवसर पर श्रीमती शिवा अनिल साहू ने कहा कि – हरितालिका तीज हमारी सनातन परंपरा और नारी आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सामूहिक रूप से पर्व मनाने से हमारी धार्मिक सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित गंगा देवी, गायत्री देवी, मोंगरा बाई लता, लीला, शिवा, किरण, प्रमिला, प्रीति शालिनी, सुनीता, रश्मि, बसंती, श्रद्धा, नेहा, अनिल, सुनील, राजेश रमेश के साथ माताएं,बहनें उपस्थित रही।



