छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा भेड़वन-गुडेली मंडल की कार्यशाला में ‘सेवा संकल्प’ अभियान का शंखनाद

सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को भव्यता से आयोजित कर जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ-निखील केशरवानी

भेड़वन/गुडेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भाजपा भेड़वन-गुडेली मंडल में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन श्री लखन वर्मा के निवास पर किया गया। कार्यशाला में आगामी सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जगन्नाथ केशरवानी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री निखिल बानी, जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री हितेश अजगले तथा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

कार्यशाला की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी ने प्रस्तुत की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री हितेश अजगले ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री दीनानाथ खुंटे ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को भव्यता एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए कार्यकर्ता सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

मंडल प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री निखिल बानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री जगन्नाथ केशरवानी ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं संगठनात्मक विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप निरंतर जनसेवा करने तथा संगठन विस्तार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित कर उनका संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री श्यामकुमार टंडन एवं श्री घनश्याम साहू, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती देवकुमारी चौहान, श्रीमती मीरा जोल्हे, श्री लखन वर्मा, श्री रामगुलाल साहू, श्री रितेश अजगले, श्री ओमकार मल्होत्रा, श्री मनीराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री श्यामकुमार टंडन ने किया। कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान को सफल बनाने, सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के हलिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button