
जिला प्रभारी मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर की कार्यवाही
सारंगढ़: प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ एसडीएम श्री साहू को कन्या महाविद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं की जांच करने हेतु भेजा।एसडीम श्री साहू ने जनभागीदारी समिति के सदस्यों तथा प्राचार्य के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से भी चर्चा की तथा क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल एवं सेट आदि का निरीक्षण किया उन्होंने छात्रों को स्वस्थ किया कि शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा। भवन हेतु भी शासन स्तर से प्रयास जारी है। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेश पटेल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। यहां यह उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता अरविंद हरीप्रिया ने प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा से कन्या महाविद्यालय की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की थी जिस पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रहा है।









