छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में राज्योत्सव की धूम, विभागीय स्टॉल बने आकर्षण का केन्द्र

सारंगढ़। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में एकदिवसीय जिला स्तरीय छग राज्योत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्योत्सव में विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केन्द्र बने है। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल पर बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं*, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इससे महिला समूहों को आजीविका का मंच भी मिल रहा है। स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पीएचई, रेशम, आदिवासी विकास, शिक्षा, वन, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं आयुष, खाद्य तथा मत्स्य विभाग व अन्य विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

रायगढ़ लोक सभा के सांसद राधेश्याम राठिया राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा, मंत्री श्री ओपी चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शांम 4 से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें छत्तीसगढ़ी लोककला पर आधारित सुवा, पंथी, राउत नाचा, कर्मा के साथ-साथ कथक, ओडिशी और भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button